Visheshan Hindi Grammar Class 10

Visheshan Hindi Grammar Class 10

विशेषण (Visheshan) – वे शब्द, जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं |

जैसे

(1)  काली गाय अधिक दूध देती है |
(2)  बुद्धिमान व्यक्ति अच्छा कार्य करता है |
(3)  कक्षा में दस छात्र बैठे हैं |

विशेषण के भेद ( Visheshan ke bhed in Hindi Grammar Class 10)

(1)  गुणवाचक
(2)  परिणामवाचक
(3)  संख्यावाचक
(4)  सार्वनामिक विशेषण

गुणवाचक विशेषण

वे शब्द, जो किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रूप, रंग, आकार, स्वभाव, दशा, आदि का बोध कराते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं |
जैसे – काला
जैसे – ईमानदार लड़का, दयालु व्यक्ति, पुराना कुर्ता, सफेद कबूतर, खट्टा दही इत्यादि |




परिणामवाचक विशेषण

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की नाप – तौल का ज्ञान कराते है उन्हें परिणामवाचक विशेषण कहते हैं |
जैसे –

    • निश्चित परिमाणवाचक
      →दो मीटर कपड़ा, दो किलो केले, तीन लीटर दूध इत्यादि |
    • अनिश्चित परिमाणवाचक
      →एक मुठ्ठी गेहूँ, जरा–सा दूध, थोड़े सेअमरुद, ज्यादा फल, अधिक चीनी, कई गिलास लस्सी, बीसो लीटर दूध इत्यादि |

संख्यावाचक विशेषण

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की संख्या, क्रम, या गणना का बोध कराते हैं, वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं |

 संख्यावाचक विशेषण के प्रकार →
(1)  निश्चित संख्यावाचक
(2)  अनिश्चित संख्यावाचक

  •  निश्चित संख्यावाचक
    →   दो दर्जन केले, दो नीबू 100 रु., दस गुना वेतन पहला लड़का, इत्यादि |
  • अनिश्चित संख्यावाचक
    जैसे – कुछ रूपये, थोड़े फल, सब व्यक्ति, कई बच्चे, बहुत सारे खिलौने

संकेतवाचक विशेषण

वे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा शब्दों की ओर संकेत करते है अर्थात् संज्ञा शब्दों की विशेषता प्रकट करते हैं, उन्हें संकेतवाचक विशेषण या सार्वनामिक  विशेषण कहते हैं |

जैसे –
इस गेंद से खेलो |
कोई लड़का आ रहा है |
यह पुस्तक मेरी है |
किस फल को लाऊँ ?

नोट → सार्वनामिक विशेषण में (उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष तथा निजवाचक सर्वनाम शब्दों को छोड़कर) अन्य सर्वनाम शब्दों के तुरंत बाद संज्ञा शब्द आता है |

जैसे
यह मेरा घर है | (सर्वनाम)
यह घर मेरा है | (सर्वनामिक विशेषण)
वह मेरी पुस्तक है | (सर्वनाम)
वह पुस्तक मेरी है | (सर्वनामिक विशेषण)

विशेषण की अवस्थाएँ (Visheshan ki avasthayein)

Hindi Grammar Class 10 – Notes

  1. क्रिया (सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया )
  2. काल – काल के भेद
  3. प्रत्यय – प्रत्यय के प्रकार
  4. उपसर्ग – उपसर्ग के भेद
  5. सर्वनाम – सर्वनाम के भेद
  6. अलंकार – अलंकार के भेद
  7. मुहावरे तथा लोकोक्तियाँ
  8. विराम चिहन
  9. उपवाक्य
  10. अव्यय – अव्यय के प्रकार
  11. कारक – कारक के भेद
  12. वाक्य विश्लेषण
  13. वाक्य संश्लेषण
  14. विशेषण – विशेषण के भेद
  15. तत्सम – तद्भव शब्द
  16. अर्थ विचार
  17. शुद्ध वर्तनी
  18. समास – समास के भेद
  19. वाच्य –  वाच्य के भेद
  20. वाच्य परिवर्तन
  21. पद-परिचय
  22. वचन
  23. रस – रस के अंग या भाव
  24. वाक्य
  25. लिंग – लिंग के भेद

 

Leave a Comment