Kaal or Kaal ke bhed

Kaal or Kaal ke bhed – काल किसे कहते हैं  (Kaal kise kehte hain), भूतकाल – भूतकाल के भेद (Bhoot Kaal – Bhoot Kaal ke bhed), वर्तमान काल – वर्तमान काल के भेद (Vartaman Kaal – Vartaman Kaal ke bhed), भविष्यत काल – भविष्यत काल के भेद (Bhavishyat Kaal – Bhavishyat Kaal ke bhed).

काल किसे कहते हैं ? (Kaal kise kehte hain)

क्रिया के जिस रुप से उनके होने के समय का पता चलता है, उसे काल कहते हैं।

– तरुण दून एक्सप्रेस से जाएगा।
– बढ़ई कुर्सी बना रहा है।
– चाचाजी साइकिल से जाते थे।

काल के भेद ( Kaal ke bhed )

1. भूतकाल
2. वर्तमान काल
3. भविष्य काल

भूतकाल

क्रिया के जिस रुप से कार्य के हो जाने का पता चलता है, उसे भूतकाल कहते हैं।

जैसे- राम ने रावण को तीर से मारा।
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा पर गई ।

भूतकाल के भेद (Bhoot Kaal ke bhed)

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. पूर्ण भूत काल
  4. अपूर्ण भूत काल
  5. संदिग्ध भूत काल
  6. हेतु हेतु मद भूत काल




सामान्य भूतकाल

जैसे- कुली ने सामान उठाया।
नानी ने कहानी सुनाई।

आसन्न भूतकाल

जैसे- शालू अभी विद्यालय से आई है।
मैं नहा कर आया हूं।

पूर्ण भूतकाल

गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन चलाया था।
वहां वर्षा हुई थी।

अपूर्ण भूतकाल

जैसे- माताजी खाना बना रही थी।
परीक्षा चल रही थी।

संदिग्ध भूतकाल

रेखा ने पढ़ा होगा।
छात्रावास में सभी छात्र सो गए होंगे।

हेतु हेतु मद भूतकाल

यदि रुपए होते तो मैं कंप्यूटर खरीद लेती।
यदि वहां आती तो मैं जाती ।

वर्तमान काल

क्रिया के जिस रुप से उसके वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे वर्तमान काल कहते हैं ।

जैसे- पिताजी अखबार पढ़ रहे हैं।
मोहन खेल रहा है ।
वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री है।

वर्तमान काल के भेद (Vartaman Kaal ke bhed)

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. अपूर्ण वर्तमान
  3. संदिग्ध वर्तमान
सामान्य वर्तमान

जैसे- माली घास काटता है।
नानी पूजा करती है।




अपूर्ण वर्तमान

जैसे- लोग घूम रहे हैं।
बच्चे खेल रहे हैं।

संदिग्ध वर्तमान

वेदांत नाश्ता कर रहा होगा।
बच्चे पतंग उड़ा रहे होंगे।

भविष्यत् काल

क्रिया के जिस रुप से कार्य के भविष्य में होने का पता चलता है, उसे भविष्यत काल कहते हैं।

जैसे- हम कल ताजमहल घूमने जाएंगे।
लड़के फुटबॉल खेलेंगे।

भविष्यत काल के भेद (Bhavishyat Kaal ke bhed)

  1. सामान्य भविष्यत काल
  2. संभाव्य भविष्यत काल
सामान्य भविष्य काल

जैसे- मैं खाना खाऊंगी।
सिपाही चोर को पकड़ेगा।

संभाव्य भविष्यत काल

शायद वर्षा हो जाए।
हो सकता है, धूप निकल आए।

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

 

2 thoughts on “Kaal or Kaal ke bhed”

  1. It was very good to get the grammar from you it was really a good website of yours I really happy with this website???????

    Reply

Leave a Comment