अर्थ के आधार पर शब्द भेद

अर्थ के आधार पर शब्द भेद (Arth ke aadhar par Shabd bhed)

अर्थ के आधार पर शब्द भेद (Arth ke aadhar par Shabd bhed)

पर्यायवाची ( Paryayvachi )

समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं |

जैसे → (1)  ईश्वर → प्रभु, परमेश्वर, हरि, परमात्मा, जगदीश, जगदीश्वर
(2)  उपवन → बाग़, बगीचा, वाटिका, फुलवारी, उद्यान




विलोम शब्द ( Vilom shabd )

किसी शब्द का विपरीत अर्थ देने वाला शब्द उस शब्द का विलोम या विपरीतार्थक कहलाता है |

शब्द – विलोम
अपमान – सम्मान
उष्ण – शीत
तीव्र – मंद

अनेकार्थी शब्द ( Anekarthi shabd )

जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें अनेकार्थक शब्द कहते हैं |

जैसे→
जलज = कमल, शंख, मोती, मछली
फल = परिणाम, खाने का फल, चाकू या तलवार का फलका (धार)

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द ( Anek shabdon ke liye ek shabd )

जब किसी वाक्यांश के लिए या वाक्य के लिए या अनेक शब्दों या शब्द समूह का तात्पर्य एक शब्द द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है तो उसे अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द कहाँ जाता हैं |

जैसे→
जो पढ़ा न हो = अनपढ़
जो ज्ञात न हो = अज्ञात

समानाभासी ( Smanbhashi )

ऐसे शब्द जिनका उच्चारण समान प्रतीत होता है किन्तु अर्थ पूर्णतया भिन्न होता है उन्हें समानार्थी प्रतीत होने वाले भिन्नार्थक शब्द अथवा समानभासी या युग्म – शब्द भी कहते हैं |

जैसे-
आदी = आदत होना
आदि = शुरू
कलि = कलियुग
कली = अधखिला पुष्प

FAQs on Arth ke aadhar par shabd bhed (अर्थ के आधार पर शब्द भेद)

प्र.1.  ‘इंद्र’ के पर्यायवाची बताइए –
उत्तर = इंद्र = पुरंदर, सुरपति, देवराज, शचीपति, सुरेश

प्र.2.  ‘अनावृष्टि’ शब्द का विलोम बताइए –
उत्तर = अतिवृष्टि

प्र.3.  ‘उर्वर’ शब्द का विलोम बताइए –
उत्तर = ऊसर, अनुर्वर

प्र.4.  ‘जलज’ शब्द के अनेकार्थक शब्द बताइए –
उत्तर = जलज = कमल, शंख, मोती, मछली

प्र.5. ‘हरि’ शब्द के अनेकार्थक शब्द बताइए –
उत्तर = हरि = विष्णु, घोड़ा, शेर इंद्र

प्र.6.  ‘बहुत अधिक बोलने वाला’ उक्त शब्दों के लिए अनेक शब्द बताइए –
उत्तर = वाचाल

प्र.7.  ‘सदाचारी’ उक्त शब्द के लिए अनेक शब्द बताइए –
उत्तर = अच्छा आचरण करने वाला

प्र.8.  ‘अगम – आगम’ उक्त समानभासी शब्दों का अर्थ बताइए –
उत्तर = अगम – जहाँ पहुँच न सकें, आगम – प्राप्ति

Hindi Vyakaran Class 8 Notes

2 thoughts on “अर्थ के आधार पर शब्द भेद”

Leave a Comment