जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का बोध हो, उसे विशेषण कहते हैं |
जैसे →
यह पेड़ विशाल है |
वैशाली लंबी है |
वह गाय सफेद है |
मेज़ पर चार पुस्तकें रखी हैं |
प्रविशेषण – कुछ शब्द विशेषणों की भी विशेषता बताते हैं, ऐसे शब्दों को प्रविशेषण कहते हैं;
जैसे →
वह अति सुंदर है |
मोहन बहुत मोटा है |
विशेषण के भेद
1. गुणवाचक (Gunvachak Visheshan)
जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, दशा, भाव, रंग, आकार, समय, स्थान आदि का बोध कराते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं;
जैसे – यह घोड़ा कमजोर है |
यह आम मीठा है |
यह आदमी लंबा है |
2. परिमाणवाचक विशेषण
जो विशेषण शब्द किसी वस्तु की मात्रा, नाप-तोल, आदि का बोध कराते है, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं |
जैसे –
सीता चार मीटर कपड़ा लाई |
माँ ने दो दर्जन केले खरीदे |
राम ने आज दो लीटर दूध लिया है |
परिमाणवाचक विशेषण के प्रकार
निश्चित परिमाणवाचक
जैसे→
→ तीन लीटर दूध देना
→ आगरा 250 कि. मी. दूर है |
→ एक किलो चीनी दे दो |
अनिश्चित परिमाणवाचक
जैसे→
बच्चें ने थोड़ा दूध पीया है |
दीदी बाजार से कुछ फल लेकर आई है |
3. संख्यावाचक (Sankhya vachak Visheshan)
जो विशेषण शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं |
जैसे
→ राधा पाँचवी मंज़िल पर रहती है |
→ इस प्रतियोगिता में चार लड़के भाग लेंगे |
→ वहाँ तीन कबूतर दाना चुग रहे हैं |
संख्यावाचक विशेषण के प्रकार →
निश्चित संख्यावाचक
जैसे→ रेखा के पास तीन पुस्तकें हैं |
→ वेदांत ने कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया |
अनिश्चित संख्यावाचक
जैसे→ बाजार में बहुत दुकाने हैं |
→ मंदिर में कई औरते आईं |
4. सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण
जो सर्वनाम शब्द किसी संज्ञा के पहले जुड़कर उसकी ओर संकेत करते हैं, उसे सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषणकहते हैं |
जैसे →
यह तोता बोलता है |
यह पुस्तक मेरी है |
यह लड़की अच्छा गाती है |
FAQs on Visheshan in Hindi (विशेषण – विशेषण के भेद)
प्र.1. विशेषण किसे कहते हैं ?
उत्तर = जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता अर्थात् उनके गुण, दोष, संख्या, परिणाम आदि का बोध हो, उसे विशेषण कहते हैं |
प्र.2. विशेषण के कितने भेद होते हैं ?
उत्तर = चार भेद
प्र.3. ‘मोहन डरपोक है |’ उक्त वाक्य में विशेषण शब्द कौनसा है ?
उत्तर = डरपोक
प्र.4. ‘रेखा बाजार से तीन मीटर कपड़ा खरीद कर लाई |’ उक्त वाक्य में विशेषण का भेद बताइए –
उत्तर = परिमाणवाचक विशेषण
प्र.5. गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं ?
उत्तर = जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के गुण, दशा, भाव, रंग, आकार, समय, स्थान आदि का बोध होता है, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं |
प्र.6. विशेषणों की रचना कितने प्रकार से की जा सकती है ?
उत्तर = चार प्रकार
प्र.7. विशेषण का प्रयोग कितनी अवस्थाओं में किया जाता है ?
उत्तर = तीन अवस्थाओं में
(i) मूलावस्था
(ii) उत्तरावस्था
(iii) उत्तमावस्था
प्र.8. प्रविशेषण किसे कहते है ?
उत्तर = जो शब्द विशेषणों की भी विशेषता बताते हैं, ऐसे शब्दों को प्रविशेषण कहते हैं |
प्र.9. संख्यावाचक विशेषण के कितने प्रकार होते हैं ?
उत्तर = दो प्रकार होते हैं |
प्र.10. सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण किसे कहते है ?
उत्तर = जो सर्वनाम शब्द किसी संज्ञा शब्द के पहले जुड़कर उसकी ओर संकेत करते हैं, उसे सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण कहते हैं |
5 thoughts on “विशेषण – विशेषण के भेद”
Please tell exersises also
hi can you please help me with this question
what type of adjective is this sentence:-
इस कबूतर को पिंजरे से निकालो।
Thank you
Sarvanamik visheshan
I think so because here it talks about कबूतर
Just read that u will understand.
Thank u
इस आएगा क्योंकि इस एक सर्वनाम है और कबूतर संज्ञा है
संज्ञा की विशेषता सर्वनाम बता रहा है अर्थात इस कबूतर की विशेषता इस बता रहा है
इस कबूतर को पिंजरे से निकालो
Correct answer इस
इस आएगा क्योंकि इस एक सर्वनाम है और कबूतर संज्ञा है
संज्ञा की विशेषता सर्वनाम बता रहा है अर्थात इस कबूतर की विशेषता इस बता रहा है
इस कबूतर को पिंजरे से निकालो